7वीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी चेन्नई सुपरकिंग्स
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-11 के पहले क्वालीफायर मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 2 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है। चेन्नई सुपरकिंग्स पहली ऐसी टीम है जो 7वीं बार आईपीएल के फाइनल पहुंची है। यही नहीं चेन्नई की टीम रिकॉर्ड 9वीं बार प्लेऑफ में पहुंची है। महेंद्र सिंह धोनी नौ बार प्लेऑफ में कप्तानी करने वाले एकमात्र कप्तान हैं। पहले क्वालीफायर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलते हुए चेन्नई के सामने 140 रनों का छोटा सा लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज हैदराबाद के गेंदबाज़ों के आगे ठीक नहीं पाए और एक के बाद एक आउट होते चलते बने लेकिन दूसरे छोर पर फाफु डु प्लेसिस झंडा गाड़ कर खड़े रहे। प्लेसिस ने संघर्षपूर्ण पारी के दम पर पांच गेंद शेष रहते हुए चेन्नई को जीत मैच जीतने के साथ ही आईपीएल-11 के फाइनल मैच में पंहुचा दिया। फाफु डु प्लेसिस ने अपनी पारी में 42 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 67 रन बनाये। उनके अलावा सुरेश रैना ने 22 रन और शार्दुल ठाकुर ने 15 की शानदार पारी खेली। वहीं हैद...